Posts

Showing posts from October 29, 2017

"आप" का घोषणापत्र और हमारा शहर

Image
यूपी नगर निकाय चुना वों का मौसम फिर से आ गया है| चुनाव लोकतंत्र के त्यौहार है जिसमे सारे दल बल और दल बदलू अपनी अपनी दावेदारी और घोषणायें करते हैं, आम आदमी पार्टी की ओर से अपना घोषणा पत्र जारी किया गया है। आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र में भी जनता से ढेर सारे वादे किये गए हैं, मोहल्ला क्लीनिक से लेकर भ्र्ष्टाचार ख़त्म करने के वादों का पुलिंदा पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेश किया|   अवाम को फर्क बता कर व्यवस्था परिवर्तन और भ्रष्टाचार के वादे पर बनी सरकार का दिल्ली में जो प्रदर्शन रहा उसे दूसरे प्रदेशों के विधानसभा चुनावों में कितना पसंद किया गया, नतीजे सबके सामने हैं| जो हुआ वो तमाम चिन्तक विश्लेषको के हवाले है, बहुत कुछ और सामने आएगा| लेकिन उत्तर प्रदेश संजय सिंह का गृह प्रदेश है, दावेदारी के मामले में भी और परंपरागत राजनीति के मामले में उत्तर प्रदेश में संजय सिंह के पास खोने के लिए बहुत कुछ है| इसीलिए पार्टी कार्यकर्ताओं की बेरुखी भले ही जाहिर न लेकिन सूत्रों की मानें तो संजय सिंह से आज भी कहा जा रहा है कि जो वादा