Posts

Showing posts from April 30, 2017

जवाहर नगर को आदर्श वार्ड बनाएगा परिवर्तन

Image
इसमें कोई शक नहीं कि मोदीजी का स्वच्छता अभियान सर चढ़ कर बोल रहा है| 30 अप्रैल को जवाहर नगर के लोगों की सुबह सफाई के नज़ारे के साथ हुई| “ सब रोगों की एक दवाई , क्षेत्र में हो साफ़ सफाई ”, “ गांधी जी ने दिया संदेश , स्वच्छ रखो अपना देश ”, हमसब का एक है सपना , सुंदर स्वच्छ नगर हो अपना ”, “ अपना देश साफ़ हो , इसमें सब का हाथ हो ”, लक्ष्मी जी का कहना है , गंदगी में नही रहना है ”, आदि श्लोगन नारों की शक्ल में गूँजते भी रहे | गांधी जी के सपने , मोदी जी के प्रयास और संस्था परिवर्तन के संकल्प स्वच्छ भारत मिशन-2020 के तहत आज संस्था परिवर्तन का वार्ड-43 जवाहरनगर के लोगों ने आदर्श वार्ड बनाने का महाअभियान प्रारम्भ किया| अभियान के अंतर्गत उक्त नजारा रहा जन जागरूकता के एक रोड शो का| संस्था के मिनी ट्रक्स और रिक्शो की टोली के साथ 40 से अधिक सफाई कर्मी शामिल हुए| मानव श्रंखला बना लोगो को जागरूक किया गया| साथ ही क्षेत्रीय लोगो से मिल उनसे निवेदन किया गया की कृपया संस्था परिवर्तन के द्वारा स्थापित कूड़े के कंटेनर्स में ही कूडा डाले| ऐसा करने पर  संस्था के कर्मचारियों और उनके वाहनों एवं संसाधनों के द्व